Connect with us

गाजीपुर

श्रद्धांजलि सभा में अशोक मिश्रा ‘छांगूर बाबा’ को किया गया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। परोपकार को परम धर्म मानने वाले, मंच कला के गहन ज्ञाता, मानस मनीषी एवं श्री आदर्श रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक मिश्रा ‘छांगूर बाबा’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में किया गया।

सभा की शुरुआत स्व. अशोक मिश्रा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा दो मिनट के मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अशोक मिश्रा न केवल रामलीला मंचन के कला पारखी थे, बल्कि वे समाजसेवा, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के भी प्रबल संवाहक थे। उनके कार्यों और आदर्शों की स्मृति आज भी जनमानस में जीवित है।

Loading...

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से परशुराम मिश्रा, संतोष मिश्रा, दुर्गा शंकर मिश्रा, शिवम सिंह, अनिमेष मिश्रा ‘गोलू’, कौशल सिंह, सुभाष दीक्षित, अभिलाष दीक्षित, सरकार मिश्र, अजय मिश्रा, अजीत मिश्रा, श्रवण, अरुण, आलोक, अभिषेक सहित कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page