Connect with us

वाराणसी

रोजगार, महिला सम्मान और कानून व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता-पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र

Published

on

वाराणसी| पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र आज मुंबई से चलकर वाराणसी पहुंचे और उन्होंने शहर उत्तरी के अंतर्गत जगतगंज वार्ड में घर-घर जाकर वोट मांगें पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास, रोजगार, महिलाओं का सम्मान और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा। भाजपा नेता सोमनाथ विश्वकर्मा, भाजपा नेत्री पूजा दीक्षित ने कहा कि प्रदेश व क्षेत्र के विकास के लिए 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की।
भाजपा सबका साथ, सबका विकास सिद्धांत पर काम करती है जनसंपर्क में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बागेश्वरी मंडल प्रभारी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव मुन्ना, भाजपा नेता दिनेश कालरा ने कहा कि सरकार ने समाज के सभी वर्गों की सामाजिक व आर्थिक विकास को लेकर योजनाएं चलाई हैं। भाजपा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास करने वाली पार्टी है। भाजपा परिवारवाद को दूर कर सभी वर्गों के विकास की सोच रखती है। उन्होंने बहकावे में न आने और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की|
जनसंपर्क में प्रमुख रूप से मोहित शुक्ला, सुधांशु दीक्षित, बूथ अध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा, ममता सिंह, अंशुमान महाराज, आनंद पांडेय, आदि लोग उपस्थित थे|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page