Connect with us

बलिया

श्री स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय में स्नातकोत्तर छात्रों को वितरित हुए टैबलेट

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। बलिया जनपद के धर्मपुर महथापार काजीपुर स्थित श्री स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की नि:शुल्क टैबलेट-स्मार्टफोन योजना के तहत अब तक 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किए जा चुके हैं। इसी क्रम में आज महाविद्यालय के स्नातकोत्तर कक्षाओं के 44 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सिकंदरपुर नगर पंचायत के समाजसेवी उमेश चंद की उपस्थिति में, महाविद्यालय के प्राचार्य और प्राध्यापकों के सहयोग से वितरण प्रक्रिया सम्पन्न हुई। टैबलेट प्राप्त कर छात्रों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

Loading...

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए सरकार की इस योजना की सराहना की।छात्रों ने इसे युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह पहल उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बना रही है और शिक्षा में नई संभावनाएं खोल रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आदित्य कुमार (सोनू), नजरे आलम, कामेश्वर प्रसाद, राजकुमार मल्ल, हसीना खातून, अश्विन सिंह, चित्रलेखा तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page