Connect with us

अपराध

प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी कर लिया खत्म

Published

on

Loading...
Loading...

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने तीन साल पुराने प्रेम-प्रसंग के टूटने से आहत होकर पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात सोमवार तड़के करीब 3 बजे सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

घटना के अनुसार, महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) और दीप्ति पाल (21) के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। दीप्ति बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी और अपने माता-पिता के साथ रहती थी। जब दीप्ति के परिजनों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने जल्दबाज़ी में उसकी शादी औरैया जिले के एक युवक से तय कर दी, जो तालग्राम में क्लीनिक चलाता है।

देवांशू इस फैसले से बेहद आक्रोशित हो गया। उसने न सिर्फ दीप्ति के मंगेतर को धमकी दी, बल्कि दीप्ति के पिता को भी सारी जानकारी दी। इसके बाद रविवार को नगला भजूं गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां दोनों परिवारों की मौजूदगी में देवांशू ने रिश्ता खत्म करने की बात मानी थी।

Advertisement

लेकिन रिश्ते की विदाई को वह सह नहीं पाया। सोमवार तड़के वह अपने पिता की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक लेकर दीप्ति के घर जा पहुंचा। छत पर अपनी छोटी बहन के साथ सो रही दीप्ति को उसने माथे पर बंदूक सटाकर गोली मार दी। इसके बाद तालाब किनारे जाकर खुद को भी गोली मार ली।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार और सीओ सुरेश मलिक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से बंदूक और कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए केस दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद देवांशू का पूरा परिवार फरार हो गया। दीप्ति के पिता अशोक कुमार पाल बिजली विभाग में लाइनमैन हैं। परिवार में एक छोटा भाई और बहन हैं। दोनों परिवारों में मातम का माहौल है और गांव में गहरी शोक लहर व्याप्त है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page