Connect with us

गाजीपुर

भट्ठे पर नाबालिग बालिका की कुचलकर हत्या, अवैध शोषण का खुला भंडाफोड़

Published

on

Loading...
Loading...

शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम गोडारी, ब्लॉक मनिहारी स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रही नाबालिग बालिका की शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका झारखंड के रांची जिले की निवासी बताई जा रही है।

इस सनसनीखेज घटना का आरोप भट्ठा संचालक रमेश कुशवाहा पर लगा है, जो क्षेत्र में कई भट्ठों का संचालन करता है और अपनी दबंग प्रवृत्ति के लिए बदनाम है।मजदूरों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस भट्ठे पर बिहार-झारखंड के गरीब मजदूरों को ठेकेदारों के माध्यम से लाकर काम पर लगाया जाता है। इन मजदूरों से अत्यंत अमानवीय परिस्थितियों में कार्य कराया जाता है। यहां न केवल बालश्रम होता है, बल्कि विरोध करने पर मजदूरों को धमकाया और प्रताड़ित किया जाता है।

पीड़िता भी एक मजदूर बालिका थी, जो भट्ठे पर काम कर रही थी और प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी।बताया जा रहा है कि जब उसने काम करने से इनकार किया, तो उसे जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचलवा दिया गया। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों बिना नंबर प्लेट के थे, जिससे स्पष्ट होता है कि पूरा संचालन अवैध रूप से हो रहा था। घटना के बाद पुलिस ने बिना नंबर की ट्रॉली को जब्त कर लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस को घटनास्थल के फोटो और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शादियाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक ने भट्ठा संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के अवैध और अमानवीय गतिविधियों में लिप्त भट्ठा संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा मिले। इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितना कड़ा रुख अपनाता है।— स्थानीय संवाददाता, गाजीपुर

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page