Connect with us

वाराणसी

सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल दर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

सिर्फ 21 यादव बंधु ही कर सकेंगे गर्भगृह प्रवेश

वाराणसी। इस बार सावन माह 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा और काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने बड़ा फैसला लिया है। सावन भर गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं और किसी भी प्रकार के प्रोटोकॉल धारकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ परंपरागत तौर पर चयनित 21 यादव बंधु ही सावन के सोमवार को गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे।

मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार किसी राजनैतिक, न्यायिक या प्रशासनिक प्रोटोकॉल को विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। अनुमान है कि सावन सोमवार को दर्शन में श्रद्धालुओं को 8 से 10 घंटे तक का समय लग सकता है, ऐसे में प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु खाली पेट दर्शन के लिए न आएं।

काशीवासियों को राहत देते हुए हर रोज सुबह 4 से 5 बजे और शाम 4 से 5 बजे झांकी दर्शन की विशेष सुविधा दी जाएगी। वहीं, जो भक्त धाम तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था भी की गई है।

Advertisement

विश्वनाथ धाम परिसर में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में श्रावण मास की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। महाकुंभ की तर्ज पर सावन में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

सावन आरती के टिकटों के दामों में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। आयुक्त महोदय द्वारा धाम का निरीक्षण कर शेष तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने कहा है कि पूरे सावन माह दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page