Connect with us

वाराणसी

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश को दिया मोहब्बत का पैगाम

Published

on

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और जननायक राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन महानगर कांग्रेस कार्यालय में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की और बाबा विश्वनाथ से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राहुल गांधी को गरीबों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों, अल्पसंख्यकों और युवाओं की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश को नफरत के बाजार में मोहब्बत का पैगाम दिया है और उनकी भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा ने युवाओं को नई दिशा प्रदान की है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान जीवित और सुरक्षित हैं, इसका श्रेय राहुल गांधी के संघर्षों और सोच को जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “बधाई हो बधाई हो” जैसे नारों से माहौल को जोशपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश गुप्ता ने की और संचालन सतनाम सिंह ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और राहुल गांधी के जनहितकारी कार्यों को याद किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa