Connect with us

वाराणसी

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला युवा कांग्रेस वाराणसी द्वारा छित्तूपुर स्थित सिद्धार्थ कुंज, बीएचयू-डाफी मार्ग पर गुरुवार को निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

हेल्थ कैंप में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे व आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, जिसमें सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की भावना प्रमुख रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने की, जबकि संयोजक की भूमिका प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी ने निभाई। जिला प्रभारी माधव कृष्णा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महासचिव मयंक चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन प्रदेश महासचिव चंचल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने राहुल गांधी के संघर्षशील और जनसेवक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के वंचित, पीड़ित और हाशिए पर खड़े लोगों की सशक्त आवाज हैं और उनका जीवन न्याय, समानता एवं सत्य के मूल्यों के प्रति समर्पित है। कार्यक्रम के अंत में सभी युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Advertisement

इस आयोजन में जिला प्रभारी माधव कृष्णा, अधिवक्ता विकास सिंह, मयंक चौबे, चंचल शर्मा, सिद्धार्थ केशरी, अरुणेश सिंह अन्नू, अर्शिया खान, धीरज सोनकर, रोहित दुबे समेत कई युवा कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page