Connect with us

चन्दौली

महाबली अदालत पहलवान की छठी पुण्यतिथि पर गूंजा पहलवानी का गौरवगान

Published

on

Loading...
Loading...

ढाई मन का गदा घुमाने वाले अदालत पहलवान को शिष्यों ने दी श्रद्धांजलि

सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के बथावर गांव निवासी स्वर्गीय श्याम वृक्ष पांडेय (अदालत पहलवान) की छठी पुण्यतिथि रविवार को उनके पुत्र की अगुवाई में शिष्यों समेत स्थानीय लोगों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाई गई।

जोड़ी, गदा, कुश्ती के हरफनमौला रहे स्वर्गीय अदालत पहलवान जनपद चंदौली ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों में भी अपने नाम के साथ जनपद का नाम रोशन किए। वह ढाई मन का गदा एक ही हाथ से फेर दिया करते थे, जो आज भी चिन्ह के तौर पर रखा गया है।

वह आसपास के गांवों में कुश्ती कला सिखाने के लिए बुलाए जाते थे। दरियापुर, सरेहुवां, बथावर में उनके अनेक शिष्य आज भी उन्हें स्मरण करते हैं और पहलवानी के बल पर अच्छे पोस्ट पर कार्यरत हैं।

Advertisement

इस दौरान मौजूद शिष्यों बालकिशन पहलवान, मोहन पहलवान, कांता पहलवान, विक्रमा पहलवान, प्रभाकर पहलवान, अजीत पहलवान, राम अवतार पहलवान—ने अपने गुरु द्वारा पहलवानी की कला से जुड़ी कई यादगार कुश्तियों का जिक्र कर उनकी याद को ताजा कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page