Connect with us

वाराणसी

ऑटो में छूटा ट्रॉली बैग, पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साली की शादी में शामिल होने वाराणसी आये कानपुर निवासी एक परिवार का ट्रॉली बैग लंका क्षेत्र में एक ऑटो में छूट गया। बैग में नकदी, कीमती गहने और कपड़े रखे थे। सूचना मिलते ही लंका थाने की पुलिस सक्रिय हुई और करीब 24 घंटे के अंदर ऑटो चालक तक पहुंच कर बैग बरामद कर परिवार को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से खुश होकर परिवार ने आभार जताया।

कानपुर के विश्व बैंक, बर्रा निवासी अवधेश कुमार शर्मा शुक्रवार को परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे थे। लंका क्षेत्र में एक ऑटो से उतरने के बाद उनका ट्रॉली बैग उसी में छूट गया। बैग में ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने, नकदी और कीमती कपड़े रखे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही अवधेश कुमार ने महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह को सूचना दी। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संबंधित ऑटो की पहचान की और चालक को खोज निकाला।

इसके बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर अवधेश कुमार को सौंप दिया गया। बैग मिलने के बाद परिवार ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वाराणसी पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता प्रशंसनीय है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page