Connect with us

वाराणसी

Corona : वाराणसी में कोविड के नये केसों से हलचल, बीएचयू में बना आइसोलेशन वार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। शुक्रवार को बीएचयू (BHU) में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। संक्रमित नर्सिंग ऑफिसर यूरो ओटी इंचार्ज हैं, जिनमें सर्दी-बुखार के लक्षण के बाद जांच कराई गई थी। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।

इससे एक दिन पहले गुरुवार को दो नए मरीज मिले थे। इनमें एक बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेपेटाइटिस लैब में एलटी पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरा मरीज आरा, बिहार का निवासी है। बिहार से आए मरीज को शरीर में कंपन और सांस की दिक्कत के बाद एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बुधवार को भी दो संक्रमित मरीज मिले थे, जिनमें बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक जूनियर डॉक्टर और एक अन्य स्टाफ शामिल हैं। इस तरह तीन दिनों में जिले में कुल पांच संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

जिले में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार, सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड जांच को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही बीएचयू में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। सर्विलांस सिस्टम को भी और मजबूत किया गया है।

Advertisement

जनता से अपील की गई है कि बुखार, खांसी या सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड जांच कराएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page