Connect with us

वाराणसी

जायसवाल क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को किया नमन

Published

on

वाराणसी। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करते हुए शनिवार को जायसवाल क्लब के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा काशी विद्यापीठ से आरंभ होकर मलदहिया, संपूर्णानंद होते हुए लहुराबीर तक लगभग तीन किलोमीटर तक निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया। यात्रा में हजारों की संख्या में स्वजातीय महिला-पुरुषों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धा से स्मरण किया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को काशी की पावन धरती से कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, महानगर अध्यक्ष अजय जायसवाल, जिला महिला अध्यक्ष प्रीति जायसवाल सहित लक्ष्मी नारायण, राजेश जायसवाल, हेमंत जायसवाल, माला जायसवाल, किशन जी, मुरली मनोहर, संजय जायसवाल, कमलेश जायसवाल, विकेश जायसवाल, जीतचंद्र जायसवाल व बेचन जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी और भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास को नमन किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa