चन्दौली
नई बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ
सकलडीहा (चंदौली)। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में समर कैंप का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। यह कैंप 10 जून तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक संचालित किया जाएगा।
समर कैंप के पहले दिन बच्चों के लिए योग, म्यूजिक डांस, इनडोर गेम्स जैसे कैरम और लूडो सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही, बच्चों के सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन को ध्यान में रखते हुए उन्हें हाईजिनिक नाश्ता भी वितरित किया गया।
कैंप का सफल संचालन विद्यालय के अनुदेशक सतीश कुमार एवं सुरेश कुमार द्वारा, प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर की देखरेख में संपन्न हुआ।
Continue Reading
