Connect with us

जौनपुर

नशे में धुत बाइक सवारों ने वृद्धा को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में धुत दो युवकों की तेज रफ्तार बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान कोठवार गांव निवासी सुदेवी के रूप में हुई है, जो रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकली थीं। तभी दूसरी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद सुदेवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं बाइक सवार एक युवक भी जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचा नहीं पाया। घायल बाइक सवार का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतका के घर में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। वे शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page