Connect with us

गाजीपुर

ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द कोल्ड स्टोर चट्टी के पास शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक महिला सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि बाइक पर सवार एक बच्ची को हल्की चोटें आयी हैं। सूचना मिलते ही जलालाबाद पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चिरैयाकोट की ओर से आ रहा था, जबकि बाइक दुल्लहपुर की ओर से आ रही थी। दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण वे अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गये।

बाइक सवार रवि और उनकी पत्नी प्रियंका, निवासी कोडरी (आजमगढ़), अपनी बच्ची के साथ शेरपुर (आजमगढ़) क्षेत्र में एक शादी समारोह में जा रहे थे। वहीं, ऑटो चालक सचुई (निवासी दुल्लहपुर) सवारियों को लेकर कहीं जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page