Connect with us

गाजीपुर

सेवराई में बांस के सहारे लटके तार, जोखिम में ग्रामीणों की जान

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई (गाजीपुर)। तेज आंधी-तूफान के बाद गिरे विद्युत पोलों की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी है। बिजली विभाग द्वारा की गई अस्थायी व्यवस्था से ग्रामीणों की जान पर बन आई है। कामाख्या विद्युत फीडर से जुड़े इस क्षेत्र में तार बांस के सहारे लटकाए गए हैं, जो अब जमीन से महज कुछ फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने तात्कालिक बिजली आपूर्ति बहाल तो कर दी, लेकिन महीनों बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को सूचना दी, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि जर्जर तारों के कारण किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी पोल और लाइन दुरुस्त की जाए ताकि जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page