Connect with us

दुनिया

ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, दो की मौत, कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

न्यूयॉर्क। शहर के प्रतिष्ठित ब्रुकलिन ब्रिज पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज ‘कुआउतेमोक’ ईस्ट रिवर में बने ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टकराव के वक्त जहाज पर थे 277 लोग
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार, यह दुर्घटना करीब 8:30 बजे हुई। जहाज पर उस समय कुल 277 लोग सवार थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकराता हुआ देखा जा सकता है।

ब्रिज की ऊंचाई कम पड़ी, मस्तूल टकराया
ब्रुकलिन ब्रिज के डेक की ऊंचाई 127 फीट है, जबकि कुआउतेमोक जहाज के मस्तूल की ऊंचाई 158 फीट थी। इसी 31 फीट के अंतर ने हादसे को जन्म दिया। टक्कर के चलते जहाज के ऊपरी हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

न्यूयॉर्क के पियर 17 से रवाना हुआ था जहाज
यह जहाज न्यूयॉर्क से आइसलैंड के लिए रवाना हो रहा था। न्यूयॉर्क इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट एजेंसी (NYCEM) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मेक्सिकन नेवी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी कर कहा कि जहाज की आगे की यात्रा रोक दी गई है।

Advertisement

समुद्र का शूरवीर अब थमा
‘कुआउतेमोक’ को ‘समुद्र का राजदूत और शूरवीर’ कहा जाता है। यह जहाज 6 अप्रैल को मैक्सिको के अकापुल्को बंदरगाह से 277 लोगों के साथ निकला था। इस यात्रा में इसे 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकना था और कुल 254 दिनों में से 170 दिन समुद्र में बिताने थे।

142 साल पुराना ब्रुकलिन ब्रिज बाल-बाल बचा
ब्रुकलिन ब्रिज, जिसे 1883 में बनाया गया था, को इस हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रांसपोर्ट विभाग के अनुसार, यह ब्रिज रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहनों और 32 हजार पैदल यात्रियों का मार्ग है।

जहाज की विशेषताएं
कुआउतेमोक जहाज की लंबाई 297 फीट और चौड़ाई 40 फीट है। इसका इस्तेमाल हर साल नेवल कैडेट्स की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। वर्ष 1982 में इसने पहली बार समुद्री सफर किया था।

लोगों के लिए खोला गया था जहाज
मेक्सिकन दूतावास ने 13 मई को घोषणा की थी कि यह जहाज न्यूयॉर्क के पियर 17 पर पहुंच गया है और 17 मई तक आम जनता को इसका दर्शन कराने की अनुमति दी गई थी।

जांच जारी, सवाल कई
अब सवाल उठ रहे हैं कि जहाज की ऊंचाई और ब्रिज की सीमा की जानकारी होने के बावजूद इस दुर्घटना को रोका क्यों नहीं गया। हादसे की जांच जारी है, और मेक्सिकन नेवी समेत अमेरिकी एजेंसियों की नजर इस पर बनी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page