Connect with us

गाजीपुर

मारपीट मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूईन में 15 मई की शाम करीब आठ बजे मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुनील कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर के सामने बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आये और गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया। सुनील के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page