Connect with us

गाजीपुर

‘द सन साइन स्कूल’ के अब्दुल राफे रय्यान ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में द सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जखनियां के छात्र अब्दुल राफे रय्यान ने 96% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब्दुल राफे रय्यान मूल रूप से ग्राम सभा आराजी कस्बा स्वाद, बहरियाबाद के निवासी हैं। वे ग्राम प्रधान शहनाज बेगम एवं प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक उर्फ गुड्डू के पुत्र हैं।

उल्लेखनीय है कि अब्दुल राफे के दादा, क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी और पूर्व ग्राम प्रधान मरहूम हाजी अब्दुल मन्नान साहब थे, जो बहरुल उलूम ओरिएंटल कॉलेज, बहरियाबाद के संस्थापक रहे। अपने जीवनकाल में उन्होंने उर्दू और संस्कृत विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे कई भाषाओं के ज्ञाता और शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।

बोर्ड परीक्षा में राफे की सफलता पर प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके माता-पिता व शिक्षकों के कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षित होना ही सशक्त भविष्य की कुंजी है।

Advertisement

उधर, स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र प्रियांश त्रिपाठी ने 95.2% और सत्यम यादव ने 94% अंक प्राप्त किए हैं। इन उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग द सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक और शिक्षकों को बधाई देने के लिए विद्यालय पहुंच रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page