Connect with us

चन्दौली

इमिलिया में ब्रह्म बाबा मंदिर पर लगा वैशाख मेला

Published

on

Loading...
Loading...

बरहनी (चंदौली)। विकास खंड बरहनी के इमिलिया गांव में दर्जनों गांवों के मध्य स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर पर वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सौ से अधिक बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ।

मेले में आये बच्चों ने झूले और चरखी का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं महिलाएं और नवयुवतियां घरेलू सामान एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदने में व्यस्त नजर आयी।

Loading...

वर्षों पुराने इस मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और आनंद देखने को मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page