Connect with us

चन्दौली

घरचित-दरियापुर माइनर की पटरी पर बनी सड़क क्षतिग्रस्त

Published

on

Loading...
Loading...

आये दिन राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल, जिम्मेदार अनजान

सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के दरियापुर-घरचित माइनर की पटरी पर रतनपुरा से चतुर्भुजपुर तक बनी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।

आपको बता दें कि दरियापुर-घरचित माइनर की पटरी पर बथावर से चतुर्भुजपुर, वाया घरचित होकर पक्की सड़क का निर्माण किया गया था। इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों सहित बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह सड़क चंदौली को सैदपुर मार्ग से भी जोड़ती है।

विडंबना यह है कि चंदौली-सैदपुर मार्ग से चतुर्भुजपुर तक यह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गिट्टियाँ उखड़कर किनारे लग चुकी हैं। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

Advertisement

स्थानीय निवासी बच्चा सिंह, घनश्याम सिंह, पनारू सिंह और मिंटू सिंह का कहना है कि जब से यह सड़क बनी है, तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात में होती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से गहराई का अंदाज़ा नहीं लग पाता और लोग फंसकर गिर जाते हैं।

बुजुर्गों, महिलाओं, मरीजों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page