Connect with us

चन्दौली

पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लग रहा भीषण जाम

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। कस्बे में सड़क और पुलिया निर्माण के कारण बीते एक सप्ताह से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली वाहन सहित एम्बुलेंस भी फंसे रहे। स्थिति ऐसी थी कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था।

लगातार जाम लगने से आम लोगों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं, जाम छुड़ाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

सकलडीहा में फोर लेन सड़क निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से जारी है। कार्यदायी संस्था की धीमी कार्यप्रगति के चलते कस्बे के व्यापारी बेहद परेशान हैं। कभी पुलिया निर्माण, तो कभी सड़क की खुदाई के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है।

व्यापारियों का आरोप है कि संस्था द्वारा एकमुश्त और सुनियोजित तरीके से कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे न केवल जाम की समस्या बनी हुई है, बल्कि धूल-गर्दा से दुकानें भी ढंक जा रही हैं।

Advertisement

इस भीषण गर्मी में संकरी सड़कों के चलते स्कूली वाहन, एम्बुलेंस, सवारी गाड़ियाँ और निजी छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहते हैं। कार्यदायी संस्था की भारी-भरकम मशीनरी और वाहनों की आवाजाही भी जाम की एक बड़ी वजह बन रही है।

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। मुख्य मार्ग से लेकर तहसील और ब्लॉक रोड तक वाहनों की आवाजाही से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

यातायात व्यवस्था और डायवर्जन की कमी के चलते स्थिति और भी विकट हो गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी, नागेंद्र गुप्त, राकेश मोदनवाल और पवन वर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण समस्या बनी हुई है, जिसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page