Connect with us

चन्दौली

केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

डीडीयू नगर (चंदौली)। केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद इकाई चंदौली की एक आवश्यक बैठक स्थानीय मैनाताली स्थित श्रीराम जानकी (गड़ेरिया) मंदिर प्रांगण में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीधर उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


बैठक में गत दिनों हुई परशुराम जयंती की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए समाज की एकता पर बल दिया।


वक्ताओं ने विध्वंसक प्रवृत्तियों से दूरी बनाने और नूतन कार्य योजनाओं को एकमत होकर संपन्न कराने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से आगामी 25 मई को अगली बैठक श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में ही कराने का निर्णय लिया गया।

मौके पर दिनेश चंद्र ओझा, विकास कुमार ओझा, अजय कुमार ओझा, विशेश्वर मिश्रा, आनंद कुमार दुबे, काली प्रसाद पांडेय, उपेंद्र पाठक, सुरेंद्र पांडेय, रविकांत चौबे, संतोष कुमार पांडेय, वीरेन्द्र द्विवेदी, रामेश्वर तिवारी, संतोष कुमार पांडेय आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन कमलेश तिवारी ने किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page