Connect with us

अपराध

प्रयागराज और भदोही में दो प्रेमी जोड़ों ने ट्रेन से कटकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में दो जिलों से एक जैसी दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आयी है, जहाँ समाज की पाबंदियों और पारिवारिक डर के कारण दो प्रेमी युगलों ने अपनी जान गंवा दी। भदोही और प्रयागराज में गुरुवार और बुधवार को क्रमश: हुई घटनाओं में युवाओं ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

भदोही : मामा के घर रहकर करता था टेंट का काम, प्रेमिका के साथ उठाया खौफनाक कदम

गुरुवार रात भदोही के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर गांव के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान जौनपुर जिले के मड़ियाहूं निवासी राहुल पटेल (24) के रूप में हुई, जो अभयनपुर गांव में अपने मामा रमेश पटेल के साथ रहकर टेंट और फ्लोर डीजे का काम करता था। युवती की पहचान रीमा पटेल (19), निवासी अभयनपुर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और कार्पेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए।

Advertisement

प्रयागराज : सामाजिक दबाव ने ली दो की जान

बुधवार सुबह प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोरवट गांव के पास एक मालगाड़ी के सामने कूदकर सौरभ यादव (17) और कोमल उर्फ कुम्मू सिंह पटेल (16) ने आत्महत्या कर ली।

गुरुवार की सुबह पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त की। मृतका मध्य प्रदेश के रीवा जिले की निवासी थी और शंकरगढ़ के पटेल नगर में अपने फूफा पुष्पराज सिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं मृतक सौरभ यादव प्रयागराज के कल्यानपुर गांव का निवासी था। दोनों स्थानीय विद्यालय में पढ़ते थे और हाल ही में हाईस्कूल परीक्षा पास की थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हो जाने के डर से दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन मोबाइल रिकॉर्ड्स और मित्रों से पूछताछ में प्रेम संबंधों की पुष्टि हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page