Connect with us

चन्दौली

धानापुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बस मालिक मुटन यादव की हत्या से क्षेत्र में सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

धानापुर (चंदौली)। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे धानापुर कस्बे के स्थानीय बस स्टैंड पर उस समय सनसनी फैल गई जब रायपुर निवासी 52 वर्षीय राजकुमार उर्फ मुटन यादव की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर तीन नकाबपोश बाइक सवार थे, जिन्होंने दुकान पर पहुंचते ही मुटन यादव पर करीब आधा दर्जन गोलियां चला दीं।

मुटन यादव बस संचालन के व्यवसाय से जुड़े थे और ‘धनुषधारी’ नामक दो बसें अलीनगर से चला रहे थे। गुरुवार को वह बसों के हिसाब-किताब के सिलसिले में स्कॉर्पियो से बस स्टैंड पहुंचे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Loading...

पुलिस के अनुसार मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है और हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को स्कॉर्पियो में रखकर धानापुर-चहनियां मार्ग को जाम कर दिया।

मौके पर पहुँची पुलिस व क्षेत्राधिकारी ने लोगों को शांत कराया और आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page