Connect with us

सोनभद्र

सोनभद्र में मई-जून तक चलेगी मॉर्निंग कोर्ट, समय बदला

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र में अब न्यायालय की कार्यवाही गर्मी को देखते हुए सुबह के समय चलेगी। जिला न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत मई और जून माह के लिए मॉर्निंग कोर्ट का संचालन किया जाएगा।

यह बदलाव संयुक्त बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर किया गया है।गौरतलब है कि सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति काफी विशेष है और यह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड से सटा हुआ है। यहां गर्मी का प्रभाव अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक होता है।

Loading...

इसी को ध्यान में रखते हुए न्यायालयों का संचालन प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। कार्यालय का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा, जबकि मध्यावकाश 10:30 से 11 बजे तक होगा।

यह व्यवस्था जनपद न्यायालय सोनभद्र के अलावा ओबरा स्थित अनपरा, दुद्धी व घोरावल के ग्राम न्यायालयों पर भी लागू होगी। इस निर्णय से पास के वादकारियों को कुछ राहत मिलेगी, जबकि दूर-दराज से आने वालों को समय का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page