Connect with us

सोनभद्र

तिरंगे की शान में अधिवक्ता समाज हर बलिदान को तैयार: राकेश शरण मिश्र

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र (जयदेश)। देश की आन-बान और शान तिरंगे की रक्षा में अधिवक्ता समाज हर बलिदान देने को सदैव तत्पर है। यह बात संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए एक पत्र में कही है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद कराने में अग्रणी भूमिका निभाई थी, उसी प्रकार आज भी देश का प्रत्येक अधिवक्ता जरूरत पड़ने पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार है।

Loading...

पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री जब चाहें, अधिवक्ता समाज को राष्ट्र रक्षा के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। अधिवक्ताओं को युद्ध कौशल और हथियार संचालन की ट्रेनिंग देकर सीमाओं पर तैनात किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत के दुश्मनों को इस बार ऐसा जवाब मिलना चाहिए कि उनकी आने वाली पीढ़ियां भी उसे भूल न सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भरोसा दिलाया कि देश का हर अधिवक्ता राष्ट्र की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने में पीछे नहीं हटेगा। इस पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी प्रेषित की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page