Connect with us

राज्य-राजधानी

बसंतगढ़ में मुठभेड़, एक जवान शहीद; सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Published

on

Loading...
Loading...

उधमपुर/पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में उधमपुर जिले के डुडु-बसंतगढ़ क्षेत्र में बुधवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने मोर्चा संभाल लिया और इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया। खबर है कि सेना ने दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। माना जा रहा है कि ये वही आतंकी हैं जिन्हें हाल ही में रामनगर क्षेत्र में ट्रैक किया गया था, और ये सभी पाकिस्तान से आए आतंकवादी हो सकते हैं।

घटना स्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं, और रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनी जा रही हैं। सेना के साथ जम्मू पुलिस के जवान भी इस ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना पूरी घाटी में हाई अलर्ट पर है।

इससे पहले, बुधवार को ही बारामूला में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो आतंकियों को मार गिराया था। उनके पास से दो एके-सीरीज राइफलें, एक चीनी पिस्टल और 10 किलोग्राम आईईडी सहित अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी। सेना के अनुसार, ये आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इस समय घाटी में करीब 100 से अधिक आतंकी सक्रिय हैं और सेना उन्हें एक-एक कर निशाने पर ले रही है। सुरक्षा बलों का सख्त रुख आने वाले दिनों में आतंकियों के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page