Connect with us

चन्दौली

फर्जी निवास प्रमाण पत्र के सहारे आंगनबाड़ी में नियुक्ति, डीएम से की शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सामने आया गंभीर प्रकरण, जांच का मिला आश्वासन

चंदौली। जिले के सकलडीहा तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक गंभीर मामला सामने आया। कार्यक्रम में कुल 164 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी दौरान चहनिया विकास खण्ड के टांडाकला गांव से जुड़ा आंगनबाड़ी नियुक्ति में फर्जीवाड़े का मामला चर्चा का विषय बना रहा।

टांडाकला निवासी अन्नू कुमारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के पद के लिए भर्ती निकली थी। लेकिन सोनबरसा गांव की एक महिला ने टांडाकला का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर नियुक्ति प्राप्त कर ली। अन्नू कुमारी ने बताया कि उक्त महिला की शादी गाजीपुर जनपद के ग्राम सबुआ में हुई है, इसके बावजूद उसने टांडाकला की निवासी बनकर आवेदन किया और नौकरी हासिल कर ली।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया, जिससे एक योग्य स्थानीय अभ्यर्थी को उसका हक नहीं मिल सका। अन्नू कुमारी ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश देने और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page