Connect with us

चन्दौली

एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

महिला की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, 24 एटीएम कार्ड बरामद

मुगलसराय (चंदौली)। परमार कटरा इलाके में एक महिला की सतर्कता ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर युवक को पुलिस के हवाले करवा दिया। आरोपी की पहचान बिहार के कैमूर निवासी श्रीकांत बिंद के रूप में हुई है। वह एक युवती का एटीएम बदलने की कोशिश कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 24 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। साथ ही एक स्विफ्ट कार (नंबर BR 24 AL 0825) भी जब्त की गई है।

मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वह किसी संगठित ठगी गिरोह का हिस्सा हो सकता है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement


वहीं, पुलिस प्रशासन ने जनता की सजगता की सराहना करते हुए लोगों से अपील की है कि वे एटीएम का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page