Connect with us

गाजीपुर

आंगनबाड़ी भर्ती : फर्जी आय प्रमाण पत्र मामले में पुलिसकर्मी की पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

लापरवाही के चलते लेखपाल हो चुका है निलंबित

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित नसीरपुर गांव की रहने वाली सरोज चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया के दौरान तथ्य छिपाते हुए फर्जी तरीके से गरीबी रेखा से नीचे (APL) का आय प्रमाण पत्र प्राप्त किया। खास बात यह है कि सरोज चौधरी के पति उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं, इसके बावजूद उन्होंने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर दिखाते हुए लाभ लेने की कोशिश की।

यह फर्जीवाड़ा लेखपाल राहुल यादव की आईडी से जखनियां क्षेत्र के एक अज्ञात CSC सेंटर के माध्यम से किया गया। इस कार्य में कंप्यूटर ऑपरेटर कन्हैया राजभर की मिलीभगत की बात सामने आ रही है, जो पहले से ही कई मामलों में फरार चल रहा है। जब यह जानकारी लेखपाल राहुल यादव को हुई तो उन्होंने मंगलवार को दुल्लहपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

लेखपाल ने स्पष्ट किया कि उनकी तैनाती कभी भी जलालाबाद ग्राम सभा में नहीं रही और वर्तमान में वह भुड़कुड़ा सर्किल में कार्यरत हैं। बावजूद इसके, उनकी आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस आधार पर पुलिस ने सरोज चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(2), 336(3), 340(2), 339, 61(1)(b) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी, दस्तावेजों में हेरफेर, जाली दस्तावेज रखने और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

Advertisement

मामले में बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि लेखपाल की बिना जांच के किसी प्रमाण पत्र को कैसे वैरिफाई किया गया। इस लापरवाही के चलते लेखपाल राहुल यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page