Connect with us

Uncategorized

कलश यात्रा के साथ कालीधाम हरिहरपुर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ की प्रतिष्ठित शाखा कालीधाम हरिहरपुर में भव्य नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और पूजन संपन्न हुआ। कालीधाम हरिहरपुर स्थित मां काली मंदिर श्रद्धालुओं की अपार आस्था का केंद्र है, जहां मां काली की तीन विशेष मूर्तियां स्थापित हैं।

नवरात्र के प्रथम दिन सिद्धपीठ हथियाराम पीठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यति जी महाराज के संरक्षण में वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ पंचांग पूजन, भगवती आह्वान और चंडी पाठ के माध्यम से नवरात्र का शुभारंभ किया। नवरात्र के इन पावन दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार माता के दर्शन और पूजन के लिए उमड़ रही है।

Advertisement

महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यति जी महाराज ने वासंतिक नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समय भगवती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ होता है। चैत्र माह में प्रकृति नवजीवन से सराबोर होती है, जिससे एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस समय किए गए पूजन और साधना से भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों में रहकर भगवती की उपासना, साधना, भजन-कीर्तन और हवन करना चाहिए। हवन से निकली सुगंध हानिकारक जीवाणुओं का नाश करती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page