Connect with us

चन्दौली

ईमानदारी से करें परिश्रम, सफलता होगी सुनिश्चित – डॉ. आनंद बहादुर

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। आलोक इंटर कॉलेज के सभागार में वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिससे उत्तीर्ण छात्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई। विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स और “बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर” को सम्मानित करने के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. आज़ाद बहादुर ने सफल छात्रों को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद बहादुर गुप्ता ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र ईमानदारी और परिश्रम है। यदि छात्र मन लगाकर मेहनत करें तो सफलता उनके कदम चूमेगी। उन्होंने सभी छात्रों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने की सलाह दी।

Loading...

अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य आरती गुप्ता, राजेश तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, मुनक्का मौर्य, ममता, शशिकांत, ज्योति, पूनम और काजल सहित विद्यालय के कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page