Connect with us

वाराणसी

शाइन सिटी घोटाला: सीएमडी राशिद नसीम की दो करोड़ की जमीन होगी कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर जैतपुरा थाने की पुलिस शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम की दो करोड़ रुपये की जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करेगी।

राशिद नसीम पर जमीन और प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप हैं। कैंट थाने में 19 अक्तूबर 2021 को तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर राशिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम और सहयोगी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में राशिद नसीम पर 500 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, 10 मामलों में कुर्की की उद्घोषणा के बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत के आदेश की अवहेलना के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर विजय प्रकाश यादव की तहरीर पर कैंट थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर विजय प्रकाश यादव के अनुसार, अदालत ने हाल ही में 10 मामलों में राशिद नसीम को फरार घोषित कर उसकी कुर्की की उद्घोषणा जारी की थी। लेकिन अदालत के आदेश का पालन न करने पर उसके खिलाफ नई कानूनी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

राशिद नसीम और उसकी शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जनता से धोखाधड़ी करने वाले इस गैंग के खिलाफ पुलिस और प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page