Connect with us

चन्दौली

रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट, बालिका सहित चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...


चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के रैपुरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की एक बालिका सहित चार महिलाएं घायल हो गई है। पीड़ितों का आरोप है कि फाट बटवारा एसडीएम न्यायालय में चल रहा था। दोनों पक्ष को विवादित जमीन पर काम नही करना था। एक पक्ष ने हल्का दरोगा के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के चारो भाइयों को थाने में बंद करा दिया। रास्ता को बंद करने लगें। इस पर घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उनको जमकर मारापीटा। इसमे कई महिलाओं और एक नाबालिक लड़की की गर्दन टेढ़ी हो गई है।

Loading...

रैपुरा गांव में जमीन बटवारे को लेकर चचेरे भाइयों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। काफी समझौता के बाद जब बात नही बनी तो मामला एसडीएम न्यायालय में फाट बटवारा के लिए दाखिल किया गया। फैसला न आने तक काम को रोकने का आपसी सहमति बनी।

आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने हल्का दरोगा से मिलकर दूसरे पक्ष के रणजीत राम, कमलजीत राम और सर्वजीत राम को थाने मे बंद करा दिया गया। रास्ता को बंद किया जाने लगा। जब घर की महिलाओ ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने जमकर मारापीटा। इसमे संगीता (30), बेबी (25), लक्ष्मी (12) और रुक्मणी (8) घायल हो गई। इसमे गंभीर चोट लक्ष्मी को आई है। आशंका है कि गर्दन की हड्डी टूट गई है। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पहुच विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page