Connect with us

मिर्ज़ापुर

पत्रकार की हत्या पर आक्रोशित ‘ग्रापए’ ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय मांग पत्र

मिर्जापुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के जिलाध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

मांग पत्र में प्रमुख मांगें थीं कि दिवंगत पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता व आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए और फर्जी मुकदमे दर्ज करने से पहले आरोपों की जांच मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से कराई जाए। सभी पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाए और ग्रामीण पत्रकारों के बच्चों को प्राइवेट व पब्लिक स्कूलों में शिक्षण शुल्क में रियायत दी जाए। तहसील, थाना और ब्लॉक कार्यालयों में पत्रकारों के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना हो और आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराया जाए। शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में पत्रकारों को प्राथमिकता दी जाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में पहचाने जाने के बावजूद पत्रकारों के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। भ्रष्ट अधिकारियों और माफियाओं के गठजोड़ से दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और पत्रकारों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अजय ओझा के साथ संजय दुबे, सुभाष मिश्रा, संतोष पांडेय, विभूति नारायण सिंह, शीतलेश्वर पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा, सुनील गौड़, ओमप्रकाश मिश्रा, पवन पांडेय, दयाशंकर वर्मा, राहुल त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, अंबुज दुबे, चन्दन दुबे, चंद्रशेखर पांडेय, भोला नाथ यादव, कृष्णकुमार अग्रहरी, सत्येंद्र विश्वकर्मा, सतीश सिंह और सौरभ विश्वकर्मा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page