Connect with us

Uncategorized

समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को जिलाधिकारी के सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने जनता की समस्याएं सुनीं। उनके साथ उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह, तहसीलदार शालिनी सिंह, डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस नताशा गोयल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अवैध कब्जे, सड़क, नाली, खड़ंजा, आवास और पेंशन जैसी विभिन्न शिकायतें सामने आईं, जिनके त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Loading...

इस मौके पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय का भी निरीक्षण किया। तहसीलबार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय ने तहसील परिसर की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर केवल 5 मामलों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, श्याम नारायण तिवारी, श्वेता मिश्रा, रविकांत सिंह, खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेंद्र सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सेवापुरी प्रतिभा मिश्रा सहित कानूनगो, राजस्व विभाग की टीम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page