Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई इफ्तार पार्टी

Published

on

गाजीपुर। बहरियाबाद कस्बे में मोहल्ले के नौजवानों द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्राम सभा के समाजसेवी एवं संस्था प्रमुख मोहम्मद वाजिद अली ने एकता, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने रमजान के पाक महीने में जकात के पैसे को गरीबों तक पहुंचाने और सुन्नत तरीकों से इफ्तार करने पर जोर दिया।

इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन, फल और पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई थी। खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना गया, जो प्राकृतिक शर्करा और फाइबर से भरपूर होता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही, पानी से रोजा खोलने के स्वास्थ्य लाभों पर भी जोर दिया गया। तरबूज, खरबूजा, केला, संतरा और अनार जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फलों की विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस आयोजन में प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक, डॉक्टर निसार अहमद, समाजसेवी दानिश वरा, शमशेर अंसारी, नूर मोहम्मद, असलम, रहमान उर्फ बेचू, मेहताब आलम, सफीक अंसारी, राजा अंसारी, हन्नान अंसारी, अनवर अंसारी, सोनू, आदिल सहित ग्राम सभा के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa