Connect with us

वाराणसी

रोडवेज बस खाई में गिरी, एक की मौत, कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यह दुर्घटना चोलापुर थाना क्षेत्र के गोलाबाजार के पास हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोलापुर में भर्ती कराया गया है।

हादसे में शामिल बस (संख्या UP65 ET 7199) वाराणसी से आजमगढ़ जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही बस गोलाबाजार पहुंची, अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है, जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) चंद्रकांत मीणा और सारनाथ एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page