गाजीपुर
मिशन शक्ति 5: पुलिस ने महिलाओं को पढ़ाया सुरक्षा और जागरूकता का पाठ
गाजीपुर। जनपद के सभी थानों द्वारा रविवार को मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की गई।
महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) की जानकारी देकर उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
Continue Reading