Connect with us

मिर्ज़ापुर

विंध्याचल में महाशिवरात्रि पर प्रशासन की सराहनीय व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मिली राहत

Published

on

मिर्जापुर। विंध्याचल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में मिर्जापुर जिले के उच्च अधिकारियों ने मेला क्षेत्र और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिला अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, सदर एसडीएम गुलाबचंद और नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय ने खुद स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यातायात बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। विंध्याचल थाना प्रभारी अमित कुमार प्रजापति भी पूरी सक्रियता से शिवपुर मंदिर, दूधनाथ मंदिर और विंध्य क्षेत्र में चक्रमण करते नजर आए। उनकी टीम ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

प्रशासन की इस तत्परता और कुशल व्यवस्था के कारण महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। सर्व समाज के लोगों ने मेला व्यवस्था और प्रशासन की मुस्तैदी की सराहना की, जिससे यह पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa