Connect with us

राज्य-राजधानी

72 घंटों में मरम्मत किए जाएं कांवड़ यात्रियों के मार्ग : सीएम योगी

Published

on

Loading...
Loading...

यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी कराई जाए : सीएम योगी

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 22 जुलाई से प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा के दौरान आगामी 72 घंटों में यात्रा मार्ग की मरम्मत कराने का आदेश दिया। बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, काशी, बाराबंकी आदि के नगरीय क्षेत्रों में शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रशासन द्वारा मंदिर प्रबंधन से संपर्क-संवाद कर भीड़ प्रबंधन करे।

इस दौरान सीएम ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और नगर विकास विभाग को निर्देश दिया कि पूरे यात्रा मार्ग की साफ-सफाई का कार्य पूरे महीने जारी रहना चाहिए। कहीं भी गंदगी और जलभराव नहीं मिलनी चाहिए। यात्रा मार्ग पर अच्छी प्रकाश व्यवस्था के लिए एक्स्ट्रा स्ट्रीट लाइट लगवाएं। यात्रा मार्ग पर आमजन के सहायतार्थ शिविर लगाएं। जहां शीतल पेयजल, शिकंजी वितरण आदि का प्रबंध हो।

Advertisement

शिविर लगाने में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए, हालांकि संचालकों का सत्यापन जरूर करा लें। यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी कराई जाए और प्रमुख अवसरों पर पुष्प वर्षा भी कराई जाए। तय मानकों के साथ डीजे बजाया जाना चाहिए। डीजे की ऊंचाई तय सीमा से अधिक न हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page