Connect with us

पूर्वांचल

संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई लोगों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

अस्पताल से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाकर मुकदमे में फंसाने की शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित  

चंदौली। साहब, हमने कोई मारपीट नहीं की, लेकिन विपक्षी ने जिला अस्पताल से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। यह शिकायत शनिवार को पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव के निवासी विजय बहादुर पांडेय ने की।

विजय बहादुर पांडेय का आरोप था कि बिना किसी मारपीट की घटना के विपक्षी परमानंद तिवारी ने उनके खिलाफ झूठी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अलीनगर थाने में मामला दर्ज करा दिया, जिससे वे परेशान हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर की भी जांच की मांग की। जिलाधिकारी ने सीएमओ को तुरंत मेडिकल बोर्ड का गठन कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव के निवासी रोहित यादव ने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना की सूचना देने के लिए उन्होंने 112 नंबर पर और अलीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। रोहित ने कहा कि तहसील परिसर में जगह न होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी शिव मंदिर के पास खड़ी की थी, लेकिन एक घंटे बाद जब वे वापस आए तो गाड़ी गायब थी।

Advertisement

इस दौरान कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, एसडीएम अविनाश कुमार, सीओ आशुतोष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page