Connect with us

पूर्वांचल

सांप के डसने से बच्ची की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह जितेंद्र विश्वकर्मा की बेटी डेढ़ साल की पीहू विश्वकर्मा,  घर के रसोई के पास खेल रही थी, जबकि उसकी मां शीतल विश्वकर्मा रसोई में खाना बना रही थीं। कुछ समय के लिए जरूरी सामान लेने के लिए शीतल कमरे में गईं। तभी उन्होंने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और तुरंत दौड़कर उसके पास पहुंचीं। वहां उन्होंने देखा कि पीहू के हाथ से खून बह रहा था, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि किसी जहरीले जानवर ने बच्ची को काट लिया है।

परिजनों ने आनन-फानन में पीहू को गोपालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद उसे भदोही के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया।

Loading...

घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग पीहू के घर इकट्ठा हो गए। रसोई के पास स्थित एक बिल में पानी डाला गया, जिससे एक सांप बाहर निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने सांप को मार दिया।

परिजन बच्ची को लेकर अमवा सती माई, गाजीपुर ले गए, जहां लोगों ने बताया कि बच्ची के शरीर में अब कोइ हलचल नहीं हैं। इसके बाद परिजन बच्ची को जौनपुर, भदोही और वाराणसी लेकर गए, लेकिन सभी जगहों पर यही कहा गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है। अंततः परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page