Connect with us

गोरखपुर

69.58 करोड़ की नई सड़क परियोजना की सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

सोनौली मार्ग से माधोपुर बंधा तक चौड़ीकरण कार्य पूरा, मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण

ग्रीन सिटी और आसपास की कॉलोनियों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जलनिकासी के लिए दोनों ओर बनी ड्रेन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही गोरखपुर में 69.58 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) द्वारा तैयार यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (गोरखपुर-सोनौली मार्ग) से ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक करीब दो किलोमीटर लंबाई में विकसित की गई है।

सड़क के चौड़ीकरण से ग्रीन सिटी और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही माधोपुर बंधा तक पहुंचने के लिए एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। जलभराव की समस्या से बचाव के लिए सड़क के दोनों ओर ड्रेन का भी निर्माण कराया गया है।

यह पिछले एक माह में गोरखपुर को मिलने वाली सड़क कनेक्टिविटी की तीसरी बड़ी सौगात होगी। इससे पहले 11 जुलाई को मुख्यमंत्री ने लगभग 690 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11.6 किलोमीटर लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था। इसके बाद 23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये की लागत से बने जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर तथा 278 करोड़ रुपये से निर्मित पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक की फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया था।

Advertisement

नई परियोजना के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क संपर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page