Connect with us

वायरल

28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे यूपी को 24 घंटे बिजली : सीएम योगी

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इस अवधि में दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व होंगे ऐसे में पावर कॉरपोरेशन को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की बिजली की कमी न हो। मुख्यमंत्री ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाया है।

त्योहारों के समय मिलावट की आशंका को देखते हुए उन्होंने खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहते हुए मिलावटी वस्तुओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं और ट्रॉमा सुविधाएं बाधा रहित उपलब्ध होनी चाहिए और डॉक्टरों की उपलब्धता शहरों के साथ गांवों में भी सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि गलत सूचना या अफवाहें न फैलें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपील की है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाए जाएं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page