Connect with us

वाराणसी

27 अप्रैल से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन : श्री कल्याण राय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री शुद्धताद्वैत जप यज्ञ समिति के मंगल तत्वावधान में अखंड भूमंडलाचार्य जगतगुरु महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य का प्रकट महोत्सव तथा उसके अंतर्गत श्री शुद्धताद्वैत जप यज्ञ समिति का 73 वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।

श्री वल्लभ महाप्रभु जी का श्री कृष्ण भवन चौखंभा, वाराणसी में समिति के अध्यक्ष गोस्वामी कल्याण राय की अध्यक्षता में धार्मिक कार्यक्रम 1 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है और इसका समापन 6 मई को होगा। इस उपलक्ष्य में 27 अप्रैल से लेकर 3 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस पाठ का मुखारबिंद पंडित आदित्य शास्त्री प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक करेंगे। कार्यक्रम स्थल गीता भवन चौखंभा में है।

4 मई को महाप्रभु जी के मुख्य प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर शाम 4 बजे जतनवार स्थित श्री महाप्रभुजी की बैठक से श्री महाप्रभु जी की शोभायात्रा निकलेगी जो भैरवनाथ, गोलघर सोराकुआं के मार्ग से होते हुए चौखंभा स्थित श्री मदन मोहन प्रभु की हवेली, श्री वल्लभ जी का श्री कृष्ण भवन पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6 बजे से आचार्यो तथा विद्वानों के प्रवचन, बधाई कीर्तन एवं अन्य कार्यक्रम शामिल किये गये है।  5 मई को प्रातः 8 बजे से गीता स्वाध्याय एवं शाम 6 बजे से समिति का वार्षिक वार्षिकोत्सव, श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इण्टर कालेज तथा श्री बल्लभ शिक्षा संस्थान की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ 6 मई से प्राकट्‌य महोत्सव के अन्तर्गत संचालित हो रहे कार्यक्रम का समापन सांगीतिक संध्या के साथ सम्पन्न होगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page