Connect with us

वाराणसी

चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ, नकदी समेत गहने पल भर‌ में किया पार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के अमरा और अवलेशपुर क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने प्रापर्टी डीलर समेत दो लोगों के मकान को निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने बुधवार सुबह पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। पुलिस आस-पास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीएचयू आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त अवलेशपुर निवासी मुरारी पाल के घर में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर आभूषण समेत घरेलू सामान चोरी कर लिया।मुरारी पाल ने बताया कि, चोरों ने पहली और दूसरी मंजिल के अलग-अलग कमरों को खंगाला। रात में बहू उठी तो चोरों की आहट पाकर शोर मचाया। आवाज सुनते ही चोर छत की रेलिंग से साड़ी बांधकर नीचे उतरकर नौ दो ग्यारह हो गए।

उधर शहर में चोरी की दूसरी घटना अमरा के मैहर नगर के रहने वाले पीड़ित राजेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हुई। राजेंद्र ने बताया कि, भतीजी की शादी में उनका परिवार भदवर स्थित लॉन में गया था। रात एक बजे बेटा अमन घर पहुंचा तो देखा कि सभी कमरे खुले हुए थे और आलमारी टूटी हुई थी। दो लाख नगद, सोने और चांदी के आभूषण के अलावा दो लैपटॉप भी चोर समेट ले गए। पीड़ित ने डायल-112 पर चोरी की सूचना दी। जांच में सामने आया कि चाहरदीवारी फांदकर चोर अंदर दाखिल हुए थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page