Connect with us

अपराध

20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के गंगा रेत में एक 20 वर्षीय युवक का शव मृतक हालत में पड़ा पाया गया। बताया जाता है कि मृतक का नाम विजय नारायण निषाद है जो अपने पिता उदय नारायण निषाद के साथ किसी बारात से लौटा। बताया जाता है कि मंगलवार की रात पिता-पुत्र में कुछ अनबन हुई थी जिसके बाद पिता तो घर आया लेकिन पुत्र का शव रेत में पड़ा मिला। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को दी। बताया जाता है कि मृतक अपने चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था और मैकेनिक का काम करता था चौबेपुर थाना अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर ही कुछ जानकारी मिल पाएगी। मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता उदय नारायण निषाद ने आदमपुर थाने में भी दर्ज कराई थी जिसके बाद उसका शव गंगा रेत में पड़ा मिला।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page