Connect with us

वाराणसी

हिस्ट्रीशीटर ने सब्जी कारोबारी को दी जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दशमी सरायनंदन इलाके में एक सब्जी कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के कथित हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ बाबू सेठ और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।पीड़ित राजनाथ गुप्ता ने भेलूपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि अभिषेक उर्फ बाबू सेठ क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है और लोगों में भय पैदा कर अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करता है।

आरोप है कि वह आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और हथियार के बल पर लोगों को धमकाता रहता है।राजनाथ गुप्ता के अनुसार उनका परिवार वर्षों से सब्जी व्यवसाय से जुड़ा है और उनके भाई इलाके में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। आरोप है कि किसी बात को लेकर अभिषेक और उसके साथी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और अभद्रता करने लगे।

विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुलेआम हथियार लहराकर क्षेत्र में दहशत फैलाता है, जिससे व्यापारी और स्थानीय लोग भयभीत हैं।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page